दरभंगा, मई 1 -- शहर के बेलादुल्ला-शंकर मोहल्ले में बुनियादी सुविधाएं व्यवस्थित नहीं हैं। लोगों को राशन कार्ड पर अनाज प्राप्त करने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ती है। मोहल्ले के कई हिस्सों में सड़क- नालों की स्थिति भी बदहाल है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकान का आवंटन अस्त-व्यस्त अंदाज में हुआ है। इस वजह से राशन लेने के लिए तीन-चार किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता है। दो रेलवे गुमटी व तीन चौक-चौराहे से गुजरने के बाद राशन मिलता है। दशकों की इस परेशानी से गरीब लोग आजिज हो चुके हैं। मोहल्ला निवासी बताते हैं कि गरीबी रेखा से नीचे व ऊपर के मध्यम वर्गीय लोग पीडीएस दुकान की दूरी से व्यथित हैं। दुकान तक आने-जाने में 20 रुपए टेंपो किराया पर खर्च करना पड़ता है। किराए के अभाव में सैकड़ों गरीब लोग राशन दुकान तक का सफर पैदल तय करते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.