कानपुर, जुलाई 10 -- कानपुर। चकेरी में पत्नी ने राशन लाने के लिए पति को रुपये दिए, लेकिन वह शराब पीकर घर लौटा। इस बात पर दंपति में विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। चकेरी के सजारी गांव निवासी गोलू राजपूत मजदूरी करता है। उनकी 2019 में फतेहपुर की रहने वाली 28 वर्षीय प्रियंका उर्फ पिंकल से विवाह हुआ था। उसके तीन बच्चे हैं। प्रियंका के भाई लवकुश ने बताया कि बहनोई शराब का लती है। बुधवार शाम को बहन ने घर का राशन लाने के लिए बहनोई को पांच सौ रुपये दिए थे। लेकिन, वह राशन लाने की बजाय शराब पीकर घर आ गया। इस बात पर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद गोलू घर से बाहर निकल गया। बहनोई की हरकतों से परेशान होकर बहन ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। चकेरी थाना प्रभारी ने बताया कि पति से विवाद के बाद महिला ने आत्महत्या की। पीड़ित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.