लोहरदगा, जनवरी 22 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिला आपूर्ति कार्यालय, लोहरदगा की ओर से गुरुवार को नया नगर भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीसी डा ताराचंद ने कहा कि आपूर्ति विभाग अंतर्गत राशन कार्डधारकों को चावल, गेहूं, नमक धोती-लुंगी-साड़ी, चीनी, दाल-भात योजना आदि का लाभ दिया जाता है। इसमें अक्सर निर्धारित मात्रा से कम अनाज तौलने की शिकायत लाभुकों द्वारा की जाती है। यह अपराध है। कोई भी पीडीएस डीलर अगर ऐसा करते हैं। तो उनका लाइसेंस रद्द किया जाएगा। साथ ही उन्हें लाइसेंस दोबारा जारी नही किया जाएगा। लाभुक अपनी शिकायत प्रखंड कार्यालय या जिला आपूर्ति कार्यालय में कर सकते हैं।प्रखंड आपूर्ति अधिकारी भी इस ओर ध्यान दें कि लाभुकों को निर्धारित अनाज की मात्रा मिल रही है या नहीं। हर माह इसकी जांच करें ताकि लाभुकों को योजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.