जहानाबाद, मार्च 1 -- अरवल, निज संवाददाता। कालाबाजारी कर राशन बेचने के मामले में पुलिस ने फरार पूर्व डीलर सुनील कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विदित हो कि तत्कालीन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अर्जुन कुमार के द्वारा दिसंबर 2024 में सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पूर्व डीलर सुनील कुमार गुप्ता को मुख्य आरोपी बनाया गया था। प्राथमिकी के बाद सही पुलिस राशन कालाबाजारी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तारी करने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। लेकिन मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। शुक्रवार की रात्रि में अरवल थाने के पुलिस पदाधिकारी विकास कुमार एवं जवानों की टीम के द्वारा छापेमारी की गयी। इस दौरान आरोपित सुनील कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। राशन कालाबाजारी के गिरफ्तार मुख्य आरोपी सुनील कुमार पर 80 क्विंटल राशन क...