चेन्नई, जनवरी 4 -- तमिलनाडु सरकार ने नए साल की शुरुआत में ही राज्य के लाखों परिवारों को बड़ी राहत और खुशी देने वाली घोषणा की है। पोंगल त्योहार के अवसर पर सभी चावल राशन कार्ड धारकों को 3000 रुपये नकद उपहार दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रमुक सरकार ने यह फैसला लिया है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को सीधा लाभ पहुंचेगा। इसके साथ ही पारंपरिक पोंगल हैम्पर, मुफ्त धोती-साड़ी और अन्य सामग्री भी वितरित की जाएगी। पिछले साल वित्तीय संकट के कारण यह नकद उपहार नहीं दिया गया था। माना जा रहा है कि चुनाव को देखते हुए सरकार ने इस तरह का फैसला लिया है।क्या है सरकार का फैसला? दरअसल, तमिलनाडु सरकार ने सभी चावल राशन कार्ड धारकों को पोंगल उपहार के रूप में 3000 रुपये नकद देने की घोषणा की है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.