साहिबगंज, फरवरी 2 -- साहिबगंज। आयुष्मान मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, फाइलेरिया उन्मूलन व पीडीएस सशक्तिकरण को लेकर समाहरणालय सभागार में सोमवार को डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिले के सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेता और ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शामिल हुए। मौके पर डीसी ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि अगले एक महीने तक जिले में 'युद्ध स्तर' पर आयुष्मान कार्ड बनाने और स्वास्थ्य जागरुकता का अभियान चलाया जाएगा। डीसी ने बताया कि अब झारखंड में आयुष्मान भारत और अबुआ स्वास्थ्य योजना के समन्वय से लाभार्थियों को 15 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज होगा। उन्होंने कहा, राशन कार्ड केवल अनाज लेने का जरिया नहीं है, यह एक चलता-फिरता एटीएम कार्ड है। चाहे ग्रीन कार्ड हो, लाल, पीला या पीवीटीजी, हर राशन कार्ड धारी को 15 लाख तक का सुरक्षा क...