आरा, जनवरी 3 -- -405799 में से 316989 सदस्यों का ही हो पाया है ईकेवाईसी -पीरो, चरपोखरी और तरारी एमओ के साथ एसडीओ ने की बैठक पीरो, संवाद सूत्र। पीरो के 42428, तरारी के 31402 और चरपोखरी के 18230 राशन कार्ड के कुल 405799 सदस्यों में से अब तक 316989 सदस्यों ने अपना - अपना ईकेवाईसी करा लिया है। एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने पीरो, चरपोखरी और तरारी के एमओ के साथ बैठक कर बाकी बचे सदस्यों का ईकेवाईसी करा लेने का निर्देश दिया है। एसडीओ के अनुसार पीरो प्रखंड के 186955 सदस्यों में से 144801 सदस्यों ने ईकेवाईसी करा लिया और 421 सदस्यों का अब तक ईकेवाईसी नहीं हो पाया है। जबकि 9722 सदस्यों का गड़बड़ी के चलते नाम विलोपित कर दिया गया है या राशन कार्ड से हटा दिया गया है। तरारी प्रखंड के 144246 सदस्यों में से 109785 सदस्यों ईकेवाईसी करा लिया गया है और 2435 सदस...