बांका, मई 19 -- बांका, एक संवाददाता। मानसून, खराब मौसम व बाढ़ की संभावना को देखते हुए बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सभी राशन कार्डधारियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग ने बताया है कि मई से अगस्त तक के राशन का वितरण तय समयसीमा के भीतर किया जाएगा। इस बार राशन वितरण को लेकर विशेष योजना बनाई गई है, जिसके तहत लाभुकों को पहले से ही आगामी महीनों का राशन प्रदान किया जाएगा। जानकारी देते हुए डीलर संघ के प्रदेश अध्यक्ष सचिदानंद तिवारी ने बताया कि प्रधान सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार द्वारा राज्य के सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर राशन वितरण तिथि घोषित किया गया है जिसमें मई माह का राशन वितरण 20 मई तक पूरा कर लिया जाएगा। 21 मई से 31 मई के बीच जून माह का राशन वितरित किया जाएगा। 01 जून से 15 जू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.