हरिद्वार, जून 3 -- हरिद्वार। जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा है कि भूमि घोटाला इस सरकार का ज्वलंत महापाप है। जन दबाव में आपने डीएम आदि को सस्पेंड किया, अच्छी बात है। मगर मैंने अपने पहले ही ट्वीट में लगभग 15 दिन पहले यह स्पष्ट कर दिया था कि इतना बड़ा भूमि घोटाला और जिले के केंद्र बिंदु पर जिला मुख्यालय में बिना राजनीतिक संरक्षण के नहीं हो सकता है। इस घोटाले का राजनीतिक संरक्षक कौन, यह यक्ष प्रश्न है? जिसके समाधान के बिना इस घोटाले को भुलाया नहीं जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.