अल्मोड़ा, जून 8 -- जुमे की नमाज की छुट्टी का शासनादेश और मुस्लिम यूनिवर्सिटी दोनों को भाजपा के झूठ का पुलिंदा बताते हुए न्याय की गुहार लगाने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ग्वेलज्यू मंदिर चमड़खान पहुंचे। यहां उन्होंने न्याय की अर्जी लगाई। कहा कि भाजपा को दोनों मामलों के घोषणा पत्र अथवा शासनादेश दिखाने चाहिए। नहीं तो जनता को झूठे तरीके से बरगलाना बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा हर चुनाव में जनता को गुमराह कर चुनावी लाभ लेने का प्रयास करती रही है। याचिका पर अब चमड़खान के न्यायकारी ग्वेल देवता ही न्याय करेंगे। बाद में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव पहुंचे। यहां शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमददेवी भागवत ज्ञान यज्ञ कथा प्रवचन में कार्यकर्ताओं के साथ भाग लिया व प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने उत्तराखंड वासियों के कुशल स्वास्थ्य की कामना भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.