झांसी, मार्च 18 -- झांसी (टहरौली), संवाददाता । टहरौली थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव रावतपुरा के जंगल में वृद्ध का नर-कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। कंकाल के पास से आधार कार्ड की कॉपी, रेलवे टिकट सहित अन्य दस्तावेज मिले हैं। जिसके आधार पर 38 दिन से लापता वृद्ध का कंकाल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब कुछ लोग जंगल की तरफ गए थे। तभी वहां नर-कंकाल दिखाई दिया। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल का जायजा लिया। नर-कंकाल कई दिन पुराना दिखाई दे रहा था। शव गल चुका था। जिससे पहचानना मुश्किला था। वहीं पुलिस ने करीब से आधार कार्ड की कॉपी, एक रेलवे टिकट, चश्मे की पर्ची सहित अन्य कुछ काग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.