बदायूं, दिसम्बर 9 -- दहगवां। माधव किसान मेला चल रही रामलीला का रावण वध के बाद समापन हो गया। रावण वध के बाद भगवान श्री राम के अयोध्या पहुंचने की खुशी में दीप जलाए जाते हैं। इसके बाद भगवान राम का राजतिलक होता है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने भगवान श्रीराम का तिलक कर उनकी आरती उतारी। कस्बा दहगवां में सोमवार को माधव किसान मेला मे चल रही रामलीला मंचन में सारे महारथियों की मौत से निराश रावण स्वयं भगवान श्रीराम से लड़ने के लिए युद्धभूमि में उतरता है। राम व रावण के बीच भीषण युद्ध होता है। श्रीराम के तीर से रावण का सिर कटकर गिरना व पुन: जुड़ता देख दर्शक रोमांचित हो उठते हैं। फिर विभीषण की सलाह पर राम, रावण की नाभि पर तीर मारकर उसका अंत कर देते हैं। रावण के मरते ही दर्शक श्रीराम का जयकारे लगाने लगते हैं। भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.