मथुरा, अक्टूबर 3 -- मथुरा। लंकेश भक्त मंडल द्वारा विजय दशमी पर भगवान भोलेनाथ के प्रिय भक्त और भगवान श्रीराम के आचार्य दशानन की गुरुवार को मथुरा में महाआरती की गई। रावण के पुतला दहन का विरोध करते हुए इस कुप्रथा को शीघ्र बंद करने के लिए देश के सभ्य समाज से मांग की गई। लंकेश भक्त मंडल द्वारा यमुनापार स्थित महाराज दशानन मंदिर में गुरुवार को सुबह 9 बजे महामृत्युंजय मंत्र का संगीतमय जाप शुरू कराया गया। जाप के माध्यम से भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की गई कि सभ्य समाज को सदबुद्धि प्रदान करें, जिससे भविष्य में त्रिकाल दर्शी दशानन के पुतले का दहन करना बंद कर दें। दोपहर 12:30 बजे भगवान भोलेनाथ और महाराज दशानन की भव्य आरती की गई। साधु संतों के लिए और आगंतुकों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। लंकेश भक्त मंडल के अध्यक्ष ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने बताया है ...