औरंगाबाद, फरवरी 23 -- हसपुरा बाजार के पश्चिम मुहल्ला बुढ़वा महादेव स्थान पर चल रहे नौ दिवसीय रामलीला में अंतिम दिन शनिवार की रात रावण वध और राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न हो गई। रावण का वध होते ही जय-जय श्रीराम के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। रामलीला में प्रभु श्री राम और राक्षसों के मध्य युद्ध का मंचन हुआ। भगवान राम ने रावण का वध कर दिया। इसके बाद राम राज्याभिषेक हुआ। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंच में जाकर भगवान राम और परिवार की आरती भी उतारी। रामलीला कमेटी ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान रालोमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रो. रणविजय कुमार ने रामायण के मर्यादा पुरूषोत्तम राम और विद्वान व पराक्रमी रावण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रामलीला मंचन से समाज को सीख मिलती है। रावण वध का उद्देश्य त...