लखनऊ, मार्च 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को तीन आईएएस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव कर दिया है। विशेष सचिव सामान्य प्रशासन व राजस्व राम केवल को सचिव बना कर राजस्व विभाग में बरकरार रखा गया है। गाजियाबाद में संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. पूजा गुप्ता का चंदौली के सीडीओ पद पर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया है और अब वह गाजियाबाद में संयुक्त मजिस्ट्रेट बनी रहेंगी। बाराबंकी में संयुक्त मजिस्ट्रेट राल्लपल्ली जगत साईं चंदौली के सीडीओ बनाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.