पटना, फरवरी 20 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) का दूसरा स्थापना दिवस गुरुवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मनाया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार एवं पूरे देश के चहुंमुखी विकास के लिए हमारी पार्टी प्रतिबद्ध है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि उनकी ही संकल्प शक्ति का परिणाम है कि महज दो वर्षों में हमारी पार्टी प्रदेश के कोने-कोने में पूरी मजबूती के साथ समाज की सेवा में खड़ी है। साथ ही, देश के कई राज्यों में हमारा विस्तार हो चुका है। इस मौके पर श्री कुशवाहा ने बिहार सहित समस्त देशवासियों को विश्व सामाजिक न्याय दिवस की भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता ब्रजेंद्र कुमार पप्पू ने बताया कि पार्टी क...