नोएडा, मई 14 -- नोएडा, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल ने नोएडा के झुंडपुरा गांव निवासी जोगेंद्र सिंह अवाना को बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने बुधवार को उन्हें राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। इसके बाद उन्हें बड़ी संख्या में रालोद के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। जोगेंद्र सिंह ने करीब एक माह पहले ही कांग्रेस को छोड़कर रालोद की सदस्यता ग्रहण की थी। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद जोगेंद्र सिंह ने हिन्दुस्तान से बातचीत में कहा कि वह राजस्थान में रालोद को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में रालोद ने एक विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा था और उस पर जीत हासिल की थी। अब रालोद वहां पर लोगों के बीच अपनी पैठ और मजबूत बनाने के लिए काम करेगी। राजनीति में दस साल से सक्रिय जोगेन्द्र सिंह अवाना 2016 से वह राजस्थान की राजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.