मुजफ्फर नगर, जनवरी 2 -- बिजनौर सीट से रालोद सांसद चंदन चौहान पुलिस कार्यालय पर पहुंचकर एसएसपी से मुलाकात कर शहर कोतवाली में तैनात एक दरोगा पर एक चिकित्सक से अभद्रता करने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने शिकायत पर दरोगा को तलब करते हुए फटकार लगाई है। वहीं पूरे मामले की जांच एएसपी को सौंपी है। शुक्रवार को रालोद सांसद चंदन चौहान अपने समर्थकों के साथ पुलिस कार्यालय पर पहंुचे। उन्होंने जन शिकायत सुन रहे एसएसपी संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की। उन्होंने एसएसपी से शिकायत करते हुए नए साल के दिन शहर कोतवाली पुलिस मेरठ रोड पर चैकिंग कर रही थी। प्राइवेट अस्पताल के बाहर खडे कुछ युवकों को पुलिस ने चैकिंग में रोका था। इसी बीच अस्पताल के चिकित्सक भी वहां पर आ गए। आरोप है कि शहर कोतवाली के दरोगा ने चिकित्सक के साथ अभद्रता की। एसएसपी ने सांसद की शिकायत को गंभीरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.