मुरादाबाद, मार्च 19 -- राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष परिणिता सिंह का मुरादाबाद की जिलाध्यक्ष डोली राज पथिक का रामपुर में बुधवार को स्वागत किया गया। इस दौरान महिला प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिला सुरक्षा एवं अधिकार सर्वोपरि है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी किसानों सहित सभी वर्गों को सम्मान देने संकल्प लिया है। कार्यक्रम में शशिबाला एडवोकेट को महिला प्रकोष्ठ रामपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल महिला प्रकोष्ठ क्षेत्रीय अध्यक्ष रोहिलखंड मीरा चौधरी, मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ तराना खान मुख्य रूप से मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...