गाज़ियाबाद, जनवरी 19 -- गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल फरवरी में जनपद के 51 मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित करेगा।रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी। अंबेडकर रोड स्थित रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव विजय कौशिक के कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि रालोद खेल प्रकोष्ठ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर जिले में मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित कर रहा है। उन्होंने बताया कि फरवरी में लगभग 51 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बल्कि संसाधनों की कमी है। इस कमी को राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ सरकार और खुद के प्रयास से पूरा कर रहा है। इस मौके पर संजीव अरोड़ा, राजीव मुंडेलवाल, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...