गोरखपुर, दिसम्बर 23 -- गोरखपुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती सिंचाई डाक बंगले पर राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार दुबे की अगुवाई में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया। इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सतीश कुमार दुबे, सुधाकर पांडेय, दिग्विजय सिंह यादव, सुनील राजा, अरविंद त्रिपाठी, राजा राम पासवान, अरविंद तिवारी, आस नारायण तिवारी, शंभू नाथ खरवार, डा. दिवाकर मिश्रा, आशुतोष दुबे, सज्जाद अली रहमानी, विजय यादव आदि लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.