लखनऊ, दिसम्बर 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। इस दौरान डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर पुष्प एवं मालाएं अर्पित कर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सत्य, सादगी, राष्ट्रनिष्ठा और समर्पण की प्रतिमूर्ति थे। देश के निर्माण में उनकी भूमिका अतुलनीय रही है। आज हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र के विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कार्य करना चाहिए। रालोद के राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव ने कहा डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने पद को नहीं, कर्तव्य को प्राथमिकता दी। आज के युवाओं को चाहिए कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.