अमरोहा, जून 16 -- राष्ट्रीय लोकदल ने रविवार को सदस्यता अभियान शुरू किया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी के नेतृत्व में कई जगह बैठक कर लोगों को पार्टी से जोड़ा। और भी कई लोगों से पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। रालोद कार्यालय सुपर मार्केट में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी ने कहा कि रालोद का सदस्यता अभियान पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि आमजन को रालोद की नीति, विचार और संघर्ष से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। अभियान की शुरुआत के साथ ही पर अनेक लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। साथ ही एकजुट होकर संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर में क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष सरजीत सिंह, किसान प्रकोष्ठ क...