नोएडा, फरवरी 6 -- नोएडा, संवाददाता। रालोद नेत्री और हाइकोर्ट में अधिवक्ता ने चालक पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी ने उनके बेटे को भी मारने की धमकी दी ळै। फेज-2 थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखनऊ अंसल एपीआई सुशांत गोल्फ सिटी की रहने वालीं नमृता शुक्ला ने पुलिस को बताया कि राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) में राष्ट्रीय सचिव और उच्च न्यायालय इलाहाबाद में अधिवक्ता हैं। वह एक फरवरी को अपने कार चालक शिवम अवस्थी संग ग्रेटर नोएडा के एक अधिवेशन में आई थीं। कार्यक्रम के बाद सेक्टर-15ए स्थित इंडियन ऑयल के गेस्ट हाउस में रुकी थीं। आरोप है कि चालक ने उनके पर्स से 40 हजार रुपये चोरी कर शराब पी ली। उसके बाद फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। उसने पीड़िता और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। ...