मथुरा, अक्टूबर 12 -- गांव बल्टी घड़ी में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी द्वारा रविवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर के नेतृत्व में रालोद पार्टी का सदस्यता अभियान डोर टू डोर चलाया गया। रालोद कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान का उद्देश्य हर गांव और हर वर्ग तक लोकदल की विचारधारा को पहुचाना हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह और स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह के सिद्धांतों पर चलने वाला राष्ट्रीय लोकदल किसानों, मजदूरों और युवाओं की आवाज है। रालोद पार्टी किसानों की एकमात्र हितैषी पार्टी है। जिला महासचिव कलेक्टर सिंह को बनाया गया। इस अवसर पर एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डा. सतीश, नारायण सिंह, महासचिव सुजाता सिंह, कलेक्टर सिंह, प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.