लखनऊ, सितम्बर 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता देश के कई हिस्सों में आई भीषण बाढ़ से उत्पन्न गंभीर हालात को देखते हुए राष्ट्रीय लोकदल के सभी सांसद और विधायक अपना एक माह का वेतन बाढ़ राहत कोष में दान करेंगे। यह निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में लिया गया है। उन्होंने कहा है कि आज जब देश के लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, तो यह समय राजनीति से ऊपर उठ कर मानवीय संवेदना दिखाने का है। हम सभी को इस संकट की घड़ी में एकजुट होकर पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए। इस संदर्भ में रालोद के प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं और स्थानीय प्रशासन को हर संभव सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.