नई दिल्ली, जनवरी 13 -- उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के कुर्सी क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश सचिव अफसर अली को उनके ही भतीजे ने गोली मार दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि अली को गंभीर हालात में लखनऊ के राम मनोहर लोहिया में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत नाजुक है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अफसर अली अपने गांव लोहराहर के पड़ोस में स्थित एक गांव में किसी परिचित के निधन पर अंतिम संस्कार में शामिल होने ग थे। उन्होंने बताया कि वहां से लौटने के बाद अली गांव की एक दुकान के पास ग्रामीणों से बातचीत कर रहे थे तभी उनका सगा भतीजा उबैद वहां पहुंचा और तमंचे से उन पर गोली चला दी। गोली के छर्रे सीने में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.