बागपत, अप्रैल 6 -- बड़ौत। राष्ट्रीय लोकदल बागपत की मासिक बैठक रविवार को बड़ौत स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चैयरमैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जबकि मंडल अध्यक्ष एडवोकेट इंद्रवीर भाटी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में तय किया गया कि राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों और सिद्धांतों को मजबूती से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर रालोद की विचारधारा को मजबूत करें और संगठन को निचले स्तर तक सशक्त बनाएं। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष, महामंत्री, संगठन मंत्री समेत कई पदाधिकारियों ने भाग लिया और अपने विचार रखे। बैठक का संचालन सुरेश राणा ने किया। जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष गुर्जर ने विश्वास जताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.