मेरठ, अक्टूबर 23 -- सरधना। बुधवार सुबह रार्धना गांव में भाकिमो मंडल अध्यक्ष व वर्तमान प्रधान पक्ष में रंजिशन संघर्ष हो गया। जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चले। साथ ही पथराव भी हुआ जिसमें दोनों पक्षों से करीब आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से कई को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। इस आधार पर पुलिस जांच में जुट गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है। भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संदीप सोम ने बताया कि मंगलवार देर शाम प्रधान पक्ष के कुछ युवकों ने गांव के ही एक युवक को पीट दिया था। चाकू मारकर उसे लहूलुहान कर दिया था। उस समय गांव के...