रांची, जून 23 -- खलारी, संवाददाता। भाजपा खलारी मंडल के राय पंचायत के बूथ नंबर 56 में सोमवार को डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप मनाया गया। जिसकी शुरुआत उनकी तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ की गई। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए भाजपा नेता राजू गुप्ता ने बताया राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान राष्ट्रवादी नेता, प्रखर विचारक एवं शिक्षाविद् डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जनसंघ के संस्थापक थे। इस अवसर पर भाजपा नेता राजू गुप्ता, एके प्रजापति, तरुण महतो, कमलेश महतो, विमलेश प्रजापति, उमा प्रजापति, संजू देवी, रीता देवी, अंबिका कुमार, राहुल कुमार, बॉबी कुमार समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.