ग्रेटर नोएडा। हिन्दुस्तान, फरवरी 25 -- राया हेरिटेज सिटी को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बनने वाली सड़क का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) करेगा। यमुना प्राधिकरण सड़क के लिए जमीन की खरीदारी करेगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय में हेरिटेज सिटी के खाका पर बैठक हुई थी, जिसमें ब्रज तीर्थ विकास परिषद और यमुना प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी शामिल हुए थे। बैठक में चार बिंदुओं पर चर्चा हुई। मई 2025 तक हेरिटेज को विकसित करने के लिए कंपनी के चयन की तैयारी हो रही है। कंसेशन एग्रीमेंट के बाद 90 दिन के अंदर कंपनी को निर्माण शुरू करना होगा। हेरिटेज सिटी प्रोजेक्ट को तीन हजार एकड़ में 10 वर्षों में पूरा किया जाएगा। इसके अंतर्गत 12 गांव आ रहे हैं। प्रथम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.