मथुरा, फरवरी 11 -- राया। मंगलवार सुबह थाना राया की पीआरबी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबियत खराब हो गयी। उपचार को ले गये वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया तो शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। यूपी-112 पीआरवी राया में तैनात हैड कांस्टेबल प्रमोद कुमार (52) पर तैनात थे। ड्यूटी के बाद आवास पर गये। वहां सुबह करीब सवा छह बजे अचानक तबियत खराब होने पर चक्कर आने लगे। थोड़ी देर बाद स्थिति सामान्य हो गयी। कुछ देर बाद फिर से चक्कर आये और बेहोशी की स्थिति में आ गये। तत्काल साथी इन्हें नजदीक हॉस्पिटल में ले गये। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस में शोक लहर दौड़ गयी तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपते हुए शव क...