रिषिकेष, मार्च 25 -- रायवाला से आठ दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव एसडीआरएफ को बैराज जलाशय से मिला है। शिनाख्त के बाद शव को रायवाला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा है। थानाध्यक्ष बीएल भारती के मुताबिक 33 वर्षीय गीता देवी बीती 17 मार्च को रायवाला स्थित प्रतीतनगर में सुबह नौ बजे बच्चों को ट्यूशन छोड़ने के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। जिस पर पति चतर सिंह पुंडीर, निवासी ग्राम क्यारा टिहरी, हाल निवासी प्रतीतनगर ने शिकायत देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस टीम गीता की तलाश में जुटी थी। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक महिला के ऋषिकेश स्थित बहत्तर सीढ़ी घाट पर गंगा में डूबने की जानकारी भी मिली थी, जिसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.