लखनऊ, फरवरी 13 -- रायबरेली में जगत थाना क्षेत्र के लल्ली चक्की के पास निमंत्रण से लौट रही युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान पूरे कुमेदान मजरे जगतपुर निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई है। परिवार ने बताया कि सुमित कुमार एक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे तभी यह घटना हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार को सूचना दी गई। परिवार में मातम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...