चित्रकूट, जनवरी 12 -- स्पोर्ट्स स्टेडियम में रायबरेली की टीम ने बल्ले से दिखाया कमाल क्वार्टर फाइनल में आज कानपुर और रायबरेली में होगा मुकाबला चित्रकूट, संवाददाता। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे सुभाष चैलेंज कप के ग्रुप डी का दूसरा लीग मैच सोमवार को मेजबान सुभाष सपोर्टिंग क्लब कर्वी और रायबरेली के बीच खेला गया। जिसमें रायबरेली की टीम ने गेंद और बल्ले से जमकर कमाल दिखाया। रायबरेली ने मेजबान टीम को 159 रन से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मंगलवार को रायबरेली का मुकाबला कानपुर टीम के साथ होगा। मैच का शुभारंभ जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शिशिर पांडेय, अशोक देवगन व सौरभ जायसवाल ने किया। रायबरेली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 6 विकेट खोकर 223 रन बनाए। टीम के बल्लेब...