प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 9 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ोसी जिले रायबरेली के दरियापुर में बने एम्स को 12 वर्ष बाद भी पूर्ण क्षमता के साथ संचालित न कराया जाना चिंताजनक है। यूपीए चेयरमैन सोनिया गांधी ने आठ अक्तूबर 2013 को एम्स का भूमिपूजन किया था। रायबरेली में एम्स की स्थापना का उद्देश्य प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर एवं रायबरेली सहित पूर्वांचल, मध्यांचल के लगभग चालीस जनपदों के साथ बिहार, मध्य प्रदेश के भी कई हिस्सों की बड़ी आबादी के लिए जीवन रक्षक एवं उन्नत चिकित्सा सेवा जनता को अत्याधुनिक व बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराना रहा है। शुरू में एम्स के लिए 960 बेड के बड़े अस्पताल की परिकल्पना की गई थी। वर्तमान में यह मात्र 610 बेड तक ही सीमित है और एम्स रायबरेली में सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों की भारी कमी है। यह बातें राज्यसभा सांसद व विपक्ष के उपनेता प...