रायबरेली, जनवरी 5 -- रायबरेली। शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने सभी बोर्डों के एक से आठ तक के बच्चों के लिए स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। जारी आदेश में उन्होंने बताया कि प्रबंधन चाहे तो छह से आठ तक के बच्चों की ऑनलाइन क्लास चलाई जा सकती है। बाकी प्री प्राइमरी से कक्षा आठ तक संचालित समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त और राजकीय मान्यता प्राप्त सभी बोर्डो व माध्यमों के विद्यालयों को आगामी आठ जनवरी तक अवकाश है। उन्होंने इस आदेश के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...