रायबरेली, अगस्त 10 -- रायबरेली, संवाददाता। समाजवादी पार्टी की ओर से वीरांगना फूलन देवी पूर्व सांसद की जयंती पर पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष इं. बीरेंद्र यादव के साथ ही अन्य पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि उन्होंने जुल्म व अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष किया। वह निडर, स्वाभिमानी एवं दृढ़निश्चयी महिला थी। उन्होंने आत्मसम्मान के लिए झुकने का नहीं लड़ने का विकल्प चुना। जिसमें फूलनदेवी को जेल की सलाख़ों में क़ैद होना पड़ा। अन्याय एवं शोषण का शिकार हुई फूलनदेवी को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने उनकी सजा माफ कर उन्हें समाजवाद...