रायपुर, जनवरी 7 -- छत्तीसगढ़ के रायपुर हिट एंड रन केस में भाजपा विधायक रेणुका सिंह के बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रेणुका सिंह के बेटे बलवंत सिंह को एक युवक को टक्कर मारने के बाद मौके से भागने का आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बलवंत दो दिनों से फरार चल रहा था। बाद में आरोपी बलवंत सिंह को कोर्ट से जमानत भी मिल गई। रेणुका सिंह के बेटे बलवंत सिंह उर्फ लक्की सिंह पर बीएनएस की धारा 125(a), 281 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार को करीब 1 बजे हुए था। यहां के सालासर चौक पर त्रिभुवन सिंह अपने घर लौट रहे थे, तभी बलवंत की गाड़ी ने त्रिभुवन को टक्कर मारी और वो गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। त्रिभुवन का अभी भी इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.