रायपुर, सितम्बर 25 -- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ एक्शन लिया है। पुलिस ने नगर निगम के साथ मिलकर तश्करों के 15 ठिकानों पर बुलडोजर चलवा दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी इन्हीं घरों से बेखौफ होकर नशे के धंधे को चला रहे थे। पुलिस को इलाके में फल-फूल रहे नशे के कारोबार के बारे में जानकारी मिली तो शहर के 40 ठिकानों पर छापामारी की। इन रेड में करीब 60 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि छापामारी के दौरान पुलिस की सख्ती के चलते कई तस्कर या तो अंडर ग्राउंड हो गए या फिर शहर को छोड़कर फरार हो गए। गांजा की तस्करी करने वालों के ठिकानों पर बुलडोजर चलाने की वजह ये थी- जब आरोपियों के ठिकानों के बारे में निगम से जानकारी मांगी गई तो अतिक्रमण की बात सामने आई। इसके बाद नियम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.