बांका, दिसम्बर 8 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। बिहार सरकार द्वारा सात निश्चय योजना में सबसे महत्वपूर्ण नल-जल योजना क्षेत्र के विभिन्न पंचायत गांवों में धरातल पर सुचारू रूप से संचालित नहीं हो रहा है। कहीं जल मीनार पर टंकी नहीं तो कहीं पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है। जिससे कहीं पर पानी की बरबादी हो रही है तो कहीं एक बूंद पानी के लिए लोग तरश रहे हैं। वहीं कुरमा पंचायत की बात करें तो रायपुरा गांव में नल जल योजना का लाभ अभी तक ग्रामीणों को नसीब नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने बताया कि योजना का फेज टू में भी ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हुआ है। योजना के लाभ से बंचित ग्रामीणों ने आखिरकार सोमवार को विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण सुधीर प्रसाद सिंह, जय प्रकाश नारायण, रघुवर सिंह, गौतम कुमार सिंह, अजय राय, कन्हैया सिंह, चमन कुमार सि...