बांका, जुलाई 5 -- शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता सातपट्टी रायपुरा गांव में आषाढ़ माह के शुक्लपक्ष की शुक्रवार को नवमी पूजा धूमधाम के साथ मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों के श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना किया। दोपहर बाद मंदिर प्रांगण में पाठा बली का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। रायपुरा गांव के दर्जनों श्रद्धालुओं ने पाठा बलि प्रदान की। गांव के प्राचीन काली मंदिर में प्रत्येक वर्ष आषाढ़ माह में गुप्त नवरात्रि महोत्सव मनाया जाता है। मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना कर भक्त गदगद हो गए। शनिवार को पूजा - पाठ के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। पंडित वरूण झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा पाठ संपन्न कराया। मां काली मंदिर में दशकों से आषाढ मास में विधिवत नौ दिनों तक पूजा - पाठ होता है। नवरात्रि में नौ दिनों...