सासाराम, मार्च 8 -- शिवसागर, एक संवाददाता। रायपुरचौर पंचायत अंतर्गत जय हिंद जीविका महिला संकुलस्तरीय संघ द्वारा शनिवार को कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जीविका से जुड़ी 300 महिलाओं ने भाग लिया। महिला दिवस पर दीदियों ने केक काटे। समाजिक जीवन में महिलाओं की सहभागिता पर विचार रखे। बच्चियों को शिक्षित करने का संकल्प लिया। अध्यक्षता पिंकी देवी ने की। संयोजक नंदनी कुमारी, संजू कुमारी व मंच संचालन सरोज कुमार ने किया। संकुल के कोऑर्डिनेटर प्रेम शंकर राम व जयप्रकाश ने विचार रखे। अनिता व प्रियंका देवी ने स्वागत गीत पेश की। सावित्री ने घरेलू हिंसा, बाल विवाह व लिंगानुपात पर प्रकाश डाली। महिलाओं को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। एरिया कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र कुमार, संजय कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...