गुमला, अक्टूबर 7 -- गुमला। रायडीह थाना क्षेत्र के कांसीर गांव में रविवार रात्रि सर्पदंश से 29 वर्षीय विकास कुमार पंडा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात में खाना खाने के बाद सभी परिवारजन सो गए थे। इसी दौरान रात्रि करीब दो बजे विकास शौच करने बाहर गया,तभी एक जहरीले सांप ने उसके पैर में डंस लिया। वह तुरंत घर लौटा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे सोमवार अहले सुबह करीब पांच बजे गुमला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.