गुमला, फरवरी 15 -- रायडीह । प्रखंड के वार्ड सदस्य संघ का वार्षिक वनभोज शनिवार को केपुर पंचायत अंतर्गत झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित शंख नदी तट पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रखंड के सभी पंचायतों के निर्वाचित महिला व पुरुष वार्ड सदस्य शामिल हुए। संघ की संरक्षक एवं जिला परिषद सदस्य रश्मि मिंज ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था के अंतिम वर्ष में सभी वार्ड सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने पेसा नियमावली के अधिसूचित होने पर ग्राम सभा को सशक्त बनाने पर जोर दिया, ताकि गांव व पंचायत का समग्र विकास संभव हो सके।कार्यक्रम में सदस्यों ने लजीज व्यंजनों का आनंद लिया और डीजे की धुन पर नृत्य-गीत से उत्साह मनाया। संघ अध्यक्ष तस्लीम खान, सचिव जगेश्वर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...