गुमला, मार्च 12 -- रायडीह प्रतिनिधि। महिला विकास मंडल रायडीह का 19वां वार्षिक महाधिवेशन मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद बख्तर साय मुंडल सिंह स्टेडियम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य किरण माला बाड़ा ने कहा कि जब गांव में महिला मंडल की स्थापना हुई थी,तब कई लोगों को इसकी सफलता पर संदेह था, लेकिन आज यह मंडल 19 वर्षों का सफल सफर तय कर चुका है और हजारों महिलाएं इससे जुड़कर आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी और प्रखंड प्रमुख ममता सोरेंग ने कहा कि एकता में बल है,और आज गांव की महिलाएं स्वरोजगार व आजीविका के विभिन्न माध्यमों से जुड़कर स्वावलंबी बन रही हैं। जिससे उनका परिवार और समाज सशक्त हो रहा है। उन्होंने महिलाओं को शराब व नशे से दूर रहने और समाज मे...