गुमला, जनवरी 23 -- रायडीह प्रतिनिधि। बसंत पंचमी के मौके पर जागृति संघ नवागढ़ पतराटोली के तत्वावधान में शुक्रवार को शहीद बख्तर साय मुंडल सिंह स्टेडियम में भव्य नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व पूजा पंडाल में स्थापित विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पुरोहित बंटु पाठक द्वारा विधि-विधान से कराई गई। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन संरक्षक व अभिभावक अमरनाथ साहु तथा पंचायत समिति सदस्य हिमांशु गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। दोपहर से प्रारंभ हुआ यह सांरूकृतिक कार्यक्रम संध्या तक चला। इस दौरान गायक पवन राजा,अनिल मुंडा, प्रकाश सिंह तथा गायिका सरस्वती बुंकर, दिव्या रजनी ने नागपुरी गीतों से समां बांधा। वहीं डांसर सारिका नायक, शिवनी नायक और महुआ बैंड की प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.