गुमला, जनवरी 21 -- रायडीह। रायडीह प्रखंड में नवनियुक्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश उरांव ने बुधवार को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि लगभग पांच वर्षों के लंबे अंतराल के बाद रायडीह प्रखंड को स्थायी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मिला है, जिससे जन वितरण प्रणाली के संचालन में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।पदभार ग्रहण के अवसर पर फेयर प्राइस डीलर संघ की ओर से मुकेश उरांव का स्वागत किया गया। डीलरों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके कार्यकाल में जन वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी व सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।इस अवसर पर बसंत साहु, हेमंत कुमार, राजु साहु, राजेंद्र, सुका उरांव सहित अन्य फेयर प्राइस डीलर उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.