गुमला, फरवरी 15 -- रायडीह प्रतिनिधि। रायडीह प्रखंड के मांझाटोली स्थित संत इग्नासियुस कैथोलिक चर्च में रविवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे 9 जोड़ों ने सामाजिक व धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ वैवाहिक बंधन में बंधकर अपने संबंध को औपचारिक मान्यता दी।समारोह की अगुवाई पल्ली पुरोहित फादर सामुवेल कुजूर ने की। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को वैवाहिक जीवन के महत्व, जिम्मेदारियों और पारिवारिक मूल्यों के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल विवाह का कार्यक्रम नहीं,बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास है। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे जोड़ों को सामाजिक और धार्मिक मान्यता प्रदान कर उन्हें पारिवारिक व सामुदायिक संरचना से जोड़ना सराहनीय पहल है। सामूहिक विवाह में जिन जोड़ों ने ...