सिमडेगा, फरवरी 2 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के रायकेरा हनुमान मंदिर प्रांगण में शिवशरण सिंह की अगुवाई में अखंड हनुमान पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके साथ ही गीता के श्लोकों एवं महात्म्य का भी पाठ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुरू दत्त प्रसाद सिंह, ओमिन सिंह, मदन सिंह, मोहन सिंह, रमेश सिंह, बुद्धदेव साहू, नरेंद्र सिंह, बिरसा सिंह, सुहानो देवी, गुड्डी देवी, झालमइत देवी, बालमुकुंद पाइक सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के पह...